Fatehpur Sikri : फतेहपुर सीकरी में ताज ट्रिपेजियम जोन प्राधिकरण से तेरहमोरी बांध को जलसंचय उपयुक्त बनाने का आग्रह

फतेहपुर सीकरी ताज ट्रिपेजियम जोन के सस्पेंडेड पार्टिकुलेट मैटर (SPM) प्रकोप से सबसे अधिक प्रभावित फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद है, जो न केवल प्रदूषणकारी है बल्कि जनस्वास्थ्य के लिए भी घातक है। यह कहना है नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शबनम मा.इस्लाम का।

Terhamori Dam in Fatehpur Sikri requiring repair for water conservation

उन्होंने कहा कि संपूर्ण ताज ट्रिपेजियम जोन में वायु प्रदूषण का खतरा है, लेकिन फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद क्षेत्र और उसकी सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रों पर राजस्थान की ओर से आने वाली धूल भरी हवाओं का सबसे अधिक प्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है।

Dust and suspended particulate matter affecting Fatehpur Sikri area

उन्होंने बताया कि वायु प्रदूषण में सबसे अधिक योगदान 2.5 माइक्रोन (2.5µm) या उससे छोटे पार्टिकुलेट मैटर का होता है, जो श्वांस के साथ शरीर में पहुंचकर फेफड़ों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न करता है।

Officials and civil society raising concerns with Taj Trapezium Zone Authority

भूजल स्तर में सुधार की आवश्यकता
शबनम मा.इस्लाम ने ताज ट्रिपेजियम जोन अथॉरिटी के चेयरमैन (मंडलायुक्त आगरा) को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि हरित क्षेत्र की सघनता और विस्तार बढ़ाने के लिए फतेहपुर सीकरी के भूजल स्तर में सुधार के प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने भूजल विभाग से कार्यनीति बनवाने की भी बात कही।

तेरहमोरी बांध फंक्शनल हो
उन्होंने कहा कि फतेहपुर सीकरी के तेरहमोरी बांध की जलस्तर गिरावट रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन बांध के गेट क्षतिग्रस्त होने और असंचालित होने से हालात बिगड़ गए हैं। पूरे क्षेत्र में हैंडपंप काम नहीं कर रहे हैं। तेरहमोरी बांध लोअर खंड के अधिशासी अभियंता के प्रबंधन में है और उनकी अपेक्षा है कि क्षतिग्रस्त गेटों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनवाकर शासन से धन उपलब्ध कराए जाए।

पानी का ठहराव और हरियाली
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि तेरहमोरी बांध में जलभराव और रबी की बुवाई तक पानी का ठहराव सुनिश्चित किया जाए ताकि भूजल की स्थिति सुधर सके। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि तेरहमोरी बांध फतेहपुर सीकरी स्मारक समूह के रूप में पुरातत्व सर्वेक्षण आगरा सर्किल में सूचीबद्ध है।

समाज और प्रबुद्धजन भी बांध की मरम्मत के पक्षधर
सिविल सोसाइटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने कहा कि फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के द्वारा व्यक्त विचारों से वह पूर्णतः सहमत हैं। 

उन्होंने बताया कि क्षेत्र की बौद्धिक पहचान वाले कई लोग जैसे पाराशर (अकबर के हिंदू पुरोहित), फतेहपुर सीकरी नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष इस्लाम, पत्रकार राजेन्द्र शुक्ला, डाबर गांव के पूर्व प्रधान धर्म सिंह महोरा, असलम सलीमी आदि भी मानते हैं कि तेरहमोरी बांध में भरतपुर (राजस्थान) के अजान बांध के डाउन कैचमेंट एरिया से पर्याप्त जल पहुंचता है। लेकिन गेट और स्ट्रक्चर की मरम्मत न होने से पानी बह जाता है और मानसून खत्म होते ही क्षेत्र सूखाग्रस्त हो जाता है।

#TerhamoriDam #TajTrapeziumZone #FatehpurSikri #WaterConservation #GroundwaterProtection #AirPollution #DustPollution #EnvironmentalHealth #AgraNews #LocalNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form