#Agra Vehicle Theft# CCTV Surveillance Success # Operation Trinetra Agra # Crime Rate Agra 2025# Vehicle Theft Decline India# Agra Police Action# Agra Crime Statistics 2025# Trinetra Surveillance System# Uttar Pradesh Crime Control# CCTV Helps Solve Crime# Agra Police Commissioner Deepak Kumar#
Agra Local News
आगरा। शहर में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों पर अब लगाम लगती दिख रही है। आगरा कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर और देहात में सीसीटीवी कैमरों की व्यापक तैनाती से वाहन चोरों के मंसूबों पर पानी फिरा है। जनवरी से मई 2025 तक कुल 317 वाहन चोरी हुए हैं, जो पिछले वर्ष 2024 में इसी अवधि में दर्ज 358 चोरी की घटनाओं से 41 कम हैं। वर्ष 2023 में यह आंकड़ा 429 था। लगातार तीसरे साल गिरावट दर्ज की गई है।
तीन वर्षों में वाहन चोरी के आंकड़े:
2023 | 429 |
2024 | 358 |
2025 | 317 |
सीसीटीवी ने कैसे कसा शिकंजा
वाहन चोर पहले शहर के बाजार, संकरी गलियों और सार्वजनिक स्थानों से गाड़ियों को चुरा लेते थे और उन्हें आसपास के जिलों या देहात में बेच देते थे। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शहर की निगरानी प्रणाली को अपडेट कर मुख्य मार्गों, गलियों और चौराहों पर कैमरों की संख्या में कई गुना वृद्धि की गई। इससे पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और घटनास्थल की फुटेज से चोरों को ट्रैक करने में बड़ी मदद मिली।
"सीसीटीवी निगरानी से सिर्फ वाहन चोरी ही नहीं, बल्कि लूट, हत्या, बलवा जैसी बड़ी घटनाओं में भी अपराधियों को चिन्हित कर पकड़ा गया है। यह तकनीक आज हमारी सबसे मजबूत कड़ी बन चुकी है।"
दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त आगरा
जनवरी से मई तक के अन्य प्रमुख अपराधों के तुलनात्मक आंकड़े:
अपराध |
वर्ष 2025 |
वर्ष 2024 |
वर्ष 2023 |
वाहन चोरी |
317 |
358 |
429 |
लूट |
20 |
16 |
21 |
नकबजनी |
90 |
90 |
113 |
अन्य चोरी |
289 |
218 |
207 |
हत्या |
33 |
25 |
34 |
गैर इरादतन हत्या |
3 |
9 |
2 |
हत्या का प्रयास |
53 |
36 |
50 |
बलवा |
97 |
66 |
24 |
व्याभिचार को अपहरण |
119 |
94 |
101 |
दहेज के लिए हत्या |
30 |
24 |
26 |
दुष्कर्म |
23 |
47 |
31 |
कुल घटनाएं |
1,074 |
983 |
1,054 |
सीसीटीवी की मदद से ये भी हुए खुलासे
- सिकंदरा के सराफा कारोबारी हत्याकांड में सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी तक पहुंचा गया।
- ताजगंज में युवक की हत्या की गुत्थी भी कैमरों की मदद से सुलझी।
- घटना के तुरंत बाद निगरानी के चलते पुलिस त्वरित कार्रवाई में सक्षम हुई।
सीसीटीवी सर्विलांस के बेहतर इस्तेमाल से सिर्फ वाहन चोरी में ही नहीं, बल्कि हत्या, बलवा और अपहरण जैसे संगीन अपराधों पर भी अंकुश लगा है। जहां वर्ष 2024 की तुलना में कुल अपराधों में 91 की वृद्धि हुई है, वहीं बलवा, हत्या का प्रयास और अन्य चोरी के मामलों में भी वृद्धि देखी गई। एक्सपर्ट का मानना है कि निगरानी मजबूत होने से अपराधी पकड़ में आ रहे हैं, जिससे आंकड़े दर्ज जरूर हो रहे हैं लेकिन समय रहते उन पर शिकंजा भी कसा जा रहा है। सीसीटीवी तकनीक और ऑपरेशन त्रिनेत्र जैसे अभियानों ने अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है। यदि यह प्रणाली इसी तरह और मजबूत की जाती रही, तो आने वाले वर्षों में अपराध के आंकड़े और भी नीचे आ सकते हैं।