Agra News : Agra Municipal Corporation launched a public awareness campaign on International Paper Bag Day

आगरा। टूडे न्यूजट्रैक। हिन्दी। समाचार। उत्तर प्रदेश।

अंतरराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस पर आगरा नगर निगम ने चलाया जनजागरूकता अभियान

व्यवसायिक क्षेत्रों से लेकर आवासीय इलाकों तक बांटे गए कपड़े और कागज़ के बैग

संजय प्लेस में पेपर बैग अपनाने का संदेश देते कारोबारी

आगरा :अंतरराष्ट्रीय पेपर बैग दिवस के अवसर पर आगरा नगर निगम ने शहर में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों और व्यापारियों को प्लास्टिक बैग के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें पर्यावरण-संवेदनशील विकल्पों जैसे कि कपड़े व कागज़ के बैग अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

नगर निगम की विशेष टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय क्षेत्रों में जागरूकता सत्र आयोजित किए। इन सत्रों के दौरान नागरिकों को प्लास्टिक प्रदूषण से होने वाले नुकसान, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव, और पर्यावरणीय असंतुलन के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें कपड़े और पुनर्चक्रित कागज़ से बने बैग भी नि:शुल्क वितरित किए गए।

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान समय की जरुरत

अभियान का सबसे प्रमुख आयोजन संजय प्लेस में किया गया, जो शहर का एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। इस पहल को व्यापारियों और आमजन का भरपूर समर्थन मिला। संजय प्लेस कंप्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष  आर. एस. सेंगर ने नगर निगम की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि "प्लास्टिक के खिलाफ यह मुहिम समय की ज़रूरत है। व्यापारिक समुदाय इसका पूरा समर्थन करता है।" इस अवसर पर नगर निगम से राघवेंद्र सिंह एसएफआई, चतुर्भुज तिवारी (मीडिया प्रभारी), हीरेन मित्तल, दीप सिंह, यशपाल, नितिन और धर्मेंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।

स्थानीय समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया

स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने अभियान का उत्साहपूर्वक समर्थन किया और पेपर बैग अपनाने का संकल्प लिया। नागरिकों ने इस पहल को एक जिम्मेदार और पर्यावरण के प्रति सजग कदम बताते हुए कहा कि इस तरह की मुहिम से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।

प्लास्टिक मुक्त आगरा की दिशा में एक और कदम

आगरा नगर निगम ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्लास्टिक बैग का उपयोग बंद कर पर्यावरण के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं। निगम का लक्ष्य एक स्वच्छ, स्वस्थ और प्लास्टिक मुक्त आगरा का निर्माण करना है।  

#PaperBagDay#SayNoToPlastic#EcoFriendlyLiving#PlasticFreeCity#GreenInitiative #EnvironmentMatters#SustainableChoices#EcoAwareness#GreenAgra#CleanAndGreen 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form