फतेहाबाद।फतेहाबाद पुलिस ने 10 वर्षों से गैंगस्टर एक्ट में वांछित रघुवीर पुत्र हरी सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त लंबे समय तक मध्यप्रदेश में बाबा का भेष बनाकर नदी के बीच बने टापू में छिपा हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे साहब राय मंदिर, ग्राम किन्नपुरा भजनलाल से पकड़कर न्यायालय में पेश किया।
![]() |
पुलिस गिरफ्त में वांछित आरोपी |
थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट धारा 2/3 में वांछित रघुवीर ग्राम किन्नपुरा भजनलाल में मौजूद है। पुलिस ने तुरंत छापेमारी कर रघुवीर को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, रघुवीर पिछले 10 सालों से मध्यप्रदेश में नदी के बीच टापू ग्राम अकोलापुरा में छिपा हुआ था। टापू तक पहुँचने के लिए केवल स्टीमर का रास्ता था। उसके खिलाफ कई मामले पंजीकृत हैं और घर वालों ने पहले उसकी मृत्यु होने की जानकारी दी थी। रघुवीर के खिलाफ थाना फतेहाबाद में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद, उपनिरीक्षक रविंद्र पवार, हैड कांस्टेबल मोहन वीर तेवतिया, और कांस्टेबल अभिषेक व रांकुल शामिल रहे।
#Fatehabad | #GangsterArrest | #CrimeNews | #UPPolice | #MadhyaPradesh | #BabaDisguise | #TodayNewsTrack | #BreakingNews