आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण को लेकर लगातार सजग भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में आगरा मेट्रो परियोजना के तहत एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें 5,000 पौधों का रोपण किया गया।
यह अभियान आगरा जिले के फतेहाबाद क्षेत्र स्थित मदयाना गांव में डौकी कास्टिंग यार्ड के निकट संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारी, एल एंड टी कंस्ट्रक्शन के प्रतिनिधि, परियोजना से जुड़े कर्मचारी और स्थानीय समुदाय के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।
.jpeg)
यूपीएमआरसी द्वारा नियमित अंतराल पर पौधारोपण किया जाता रहा है और यह अभियान उसी सतत प्रयास की कड़ी है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आगरा मेट्रो परियोजना क्षेत्र और उसके आसपास हरियाली को बढ़ाना है, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार हो सके और पर्यावरणीय संतुलन को मजबूती मिले।
शहरी परिवहन के तेजी से हो रहे विस्तार के साथ-साथ ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा देना यूपीएमआरसी की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर आगरा मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट आगरा मेट्रो की मुख्य प्राथमिकता है। बड़े पैमाने पर किए जा रहे वृक्षारोपण से न केवल इकोलॉजिकल बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता और सहभागिता भी बढ़ती है। यूपीएमआरसी का यह प्रयास आने वाले समय में भी जारी रहेगा, ताकि विकास के साथ-साथ पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली को भी सुनिश्चित किया जा सके।
#AgraMetro #UPMRC #GreenAgra #PlantationDrive #SustainableDevelopment #AgraNews