Agra News : युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश, उद्यमी लॉन्चपैड में मिली स्वरोजगार की दिशा

आगरा। उद्यमी लॉन्चपैड कार्यशाला में युवाओं को स्वरोजगार व साइबर सुरक्षा का मिला मार्गदर्शन। आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से ‘उद्यमी लॉन्चपैड’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभावी उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वरोजगार, स्टार्टअप अवसरों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान करना रहा।

Students attending Entrepreneur Launchpad workshop at Dr Bhimrao Ambedkar University in Agra.

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. अर्चना सिंह (डीन, इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस), डॉ. राजेश लवानिया (इंचार्ज, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग), नीतू यादव (जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी), सौम्या आर्या (जिला उद्योग केंद्र, आगरा), पूजा सिंह (असिस्टेंट कमिश्नर, जिला उद्योग केंद्र) एवं हुकुम सिंह (असिस्टेंट कमिश्नर, जिला उद्योग केंद्र) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

MSME department officials guiding students during entrepreneurship workshop at Dr Bhimrao Ambedkar University Agra.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी ने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह ने छात्रों से उद्यमिता के क्षेत्र में आगे आने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘उद्यमी लॉन्चपैड’ युवाओं को उद्योग स्थापित करने की दिशा में एक सशक्त मंच प्रदान करता है।

Cyber crime expert delivering session on AI-based cyber threats at Dr Bhimrao Ambedkar University Agra.

कार्यशाला में साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन विशेषज्ञ अमित मल्होत्रा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से बढ़ते साइबर अपराध और हैकिंग के खतरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल सुरक्षा, डेटा प्रोटेक्शन तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के व्यावहारिक उपाय साझा किए।

एमएसएमई विभाग के रवि गुप्ता ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, ऋण सुविधा, पंजीकरण प्रक्रिया और वित्तीय सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार युवाओं को उद्योग स्थापित करने हेतु अनेक योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रही है।

कार्यशाला में डॉ. मुकेश बघेल, डॉ. रेखा शर्मा, एर. नागेंद्र सिंह, एर. मनीष दीक्षित, एर. सौरभ पचौरी, एर. अनिल सिंह, एर. प्रशांत महार्षि, एर. सौरभ गर्ग, एर. धीरज सिंह, डॉ. गिरीश कुमार सिंह, डॉ. गणेश चंद्र, एर. अमोल कुमार और एर. शिखि अग्रवाल सहित अनेक संकाय सदस्य उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर विशेषज्ञों से संवाद किया और उद्यम स्थापना व साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। यह कार्यशाला युवाओं को आत्मनिर्भरता और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने में सफल रही।

#EntrepreneurLaunchpad #DBRAUAgra #MSMEWorkshop #SelfEmployment #StartupAwareness #CyberSecuritySeminar #AgraNews #UttarPradesh #YouthEmpowerment #UniversityEvent

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form