Agra News : विद्यार्थियों की विज्ञान प्रतिभा ने मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में बिखेरा अपना जादू

आगरा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब के तत्वाधान में मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन एम.डी.जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत, आगरा में 13 फरवरी 2026 को जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा चंद्रशेखर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य जी.एल.जैन के संयोजन में किया गया।

Students showcasing their innovative science models at the Divisional Level Science Model Competition in Agra.

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि पार्षद गौरव शर्मा, रामनाथ गौतम, पूर्व प्राचार्य राजकीय इंटर कॉलेज आगरा, डॉ. निखिल जैन एवं अश्वनी जैन ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया।

Young winners receiving medals, mementos, and cash prizes during the Agra Divisional Science Model Competition.

जिला विज्ञान क्लब, आगरा के जिला समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि इस प्रदर्शनी में आगरा सहित मंडल के विभिन्न जनपदों से आए विद्यार्थियों ने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। सभी मॉडल का चयन अपने-अपने जनपदों में आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के आधार पर हुआ।

Interactive STEM projects displayed by students impressing judges and attendees at the Agra science fair.

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप मेडल, मोमेंटो और क्रमशः 10,000, 7,000 और 5,000 रुपये के चेक प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2,000 रुपये के चेक भी वितरित किए गए।

मुख्य अतिथि पार्षद गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल जैसे इलेक्ट्रिक सेफ्टी पिलर सिस्टम, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, ऑटोमेटिक वेस्ट सेग्रीगेशन, पल्स वेव, कचरा प्रबंधन, ए.आई. रोबोट स्मार्ट व्हीकल, एयर पॉल्यूशन ऑटोमैटिक सिस्टम, परफ्यूम मेकर और आपदा प्रबंधन आदि का अवलोकन किया और सभी बाल वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. रामनाथ गौतम, डॉ. राजेश पाराशर, डॉ. ज्योतिका खरबंदा और डॉ. शालिनी वर्मा ने निभाई। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान कोहिनूर, द्वितीय स्थान वाशु देव, तृतीय स्थान कु. पावनी जैन और वैष्णवी तथा सांत्वना पुरस्कार प्रिंस यादव और सुमरिन तनेजा ने प्राप्त किया। सभी बाल वैज्ञानिकों का सम्मान जिला विज्ञान क्लब, आगरा द्वारा प्रमाण पत्र, मोमेंटो और मेडल देकर किया गया।

विद्यार्थियों ने न केवल मॉडल बनाकर अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय दिया बल्कि रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी के मिश्रण से सभी अतिथियों को भी चकित कर दिया। कार्यक्रम का संचालन समन्वयक जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के अश्विनी कुमार जैन और प्रवक्ता एम.डी.इंटर कॉलेज, सिरसागंज, फिरोजाबाद के शिक्षक रीनेश मित्तल ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. पंकज मिश्रा, अनु वर्मा, राजकुमार, गौरव जादौन, शिवम कुमार, ललित कुमार, अर्चना यादव सहित अन्य शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें भविष्य में और बेहतर विज्ञान मॉडल बनाने के लिए प्रेरित किया।

#AgraScienceCompetition #StudentInnovation #STEMProjects #ScienceFair2026 #DivisionalLevel #YoungScientists

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form