Fatehabad News : नाले के ओवरफ्लो से फसलों को नुकसान, भाकियू का चार घंटे धरना

फतेहाबाद ब्लॉक फतेहाबाद की ग्राम पंचायत चमरौली, बिलईपुरा और नगरिया गांव में नाले का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों के खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा आलू और गेहूं की फसल पानी में डूब गई, जिससे फसलें बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई।

Farmers protesting on Nala overflow in Fatehpur, Agra
ओवर फ्लो होकर खेतों में भरा नाले का पानी

इस पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अवधेश ठाकुर और जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी चमरौली गांव की पुलिया पर पहुंचे और किसानों के साथ धरने पर बैठ गए। किसानों ने नाले के पानी से खेतों में खड़ी आलू और गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल पूरी तरह बर्बाद होने की बात कही और फसलों में हुए नुकसान का आंकलन कर मुआवजे की मांग की।

BKU leaders address farmers during protest in Fatehpur
धरना स्थल पर किसानों से बातचीत करते अधिकारी

सूचना पर दोपहर लगभग 2:00 बजे नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों का कहना था कि पानी को अभी रोका जाए। कुछ समय बाद पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। उन्होंने जिलाधिकारी आगरा से मिलकर समाधान का आश्वासन दिया।

अधिकारियों ज्ञापन देते भाकियू पदाधिकारी व किसान

धरना स्थल पर नाराज किसानों ने कहा कि नायब तहसीलदार को तब तक बंधक बनाया जाए जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता। शाम लगभग 5:00 बजे सिंचाई विभाग के जेई पुनीत कुमार यादव मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर कुतकपुर रोहई के पास नाले के पानी को रोकने का आश्वासन दिया, ताकि पानी और खेतों में न पहुंचे।

Nala overflow near Chamarouli village affecting crops

विकास विभाग ने किसानों के खेतों में भरे पानी को पंप सेट लगाकर बाहर निकालने की व्यवस्था की। तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार ने बताया कि कुतकपुर रोहई के पास पुलिया से पानी रोक दिया गया है और किसानों की फसल में हुए नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन कुल चार घंटे तक चला।

#FatehpurFarmers #NalaOverflow #CropDamage #BKUProtest #PotatoWheatFields #FarmersCompensation #AgraNews #LocalAgriculture #FarmersProtest #IrrigationIssue

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form