Fatehabafd News : आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

 फतेहपुरआगरा-फतेहाबाद मार्ग पर पलिया गांव के पास मंगलवार रात एक अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hit-and-run accident site on Agra-Fatehabad road near Paliya village, Fatehpur”

थाना डौकी क्षेत्र के गांव पोखरपुरा कुंडोल निवासी पूरन सिंह ने बताया कि उनका परिवार फतेहाबाद के गांव पूठपुरा में बारात जा रहा था। उनके रिश्तेदार मनीष (19) पुत्र रामेश्वर कुशवाहा निवासी बाग वीधा, मुजफ्फरपुर थाना शमसाबाद और उनका छोटा भाई ज्ञान सिंह (18) बाइक से बारात में जा रहे थे।

“Police inspecting hit-and-run accident site on Agra-Fatehabad road, Fatehpur”

रात करीब 9 बजे आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर पलिया व पीपल चौकी के पास बाइक में अज्ञात कार ने टक्कर मार दी और कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। वहीं ज्ञान सिंह की एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में इलाज के दौरान रात डेढ़ बजे मौत हो गई।

मनीष के चचेरे भाई अमन ने बताया कि मनीष दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई 12 वर्षीय है। मनीष आगरा में एक कारखाने में चांदी का काम करता था और उसकी शादी 10 अप्रैल को होनी थी। घटना की जानकारी से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

फतेहाबाद के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात कार की टक्कर से दो युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#FatehpurAccident #HitAndRun #AgraFatehabadRoad #BikeAccident #RoadSafety #PoliceInvestigation #TragicAccident #YoungLivesLost #FatehpurNews #LocalNews

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form