Agra News: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय लिटिल चैंप्स डे-केयर में टाइनी टोटे फन एक्टिविटी से नन्हे सितारों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के लिटिल चैंप्स डे-केयर सेंटर में “टाइनी टोटे फन एक्टिविटी” का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. आशु रानी के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया और इसका उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।

Tiny tots participating enthusiastically in games during the Fun Activity at Little Champs Day-Care, Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra.

इस गतिविधि में नन्हे बच्चों के लिए कठपुतली स्टोरी टेलिंग, पोलो गेम, कलर लूडो, बकेट बॉल, पिरामिड जैसे कौशलवर्धक खेलों के साथ-साथ राइमिंग और डांसिंग जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएँ कराई गईं। बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया और खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Children receiving awards for outstanding performance at the Tiny Tots Fun Activity, promoting holistic learning and development.

कार्यक्रम का सफल संचालन होम साइंस विभाग की फैकल्टी डॉ. प्रीति यादव ने किया। डीन प्रो. अर्चना सिंह, डॉ. कविता और डॉ. नेहा ने मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया। बीएससी और डिप्लोमा इन अर्ली चाइल्डहुड मैनेजमेंट के छात्र-छात्राओं—मौल्लिका, निकिता, श्रेया, आशना, कनक, कामाक्षी, रितु, राहुल, डिंपल और वंशिका—ने बच्चों की गतिविधियों में सहयोग और मार्गदर्शन दिया।

प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरण के माध्यम से सम्मानित किया गया। पुरस्कार इंस्टीट्यूट ऑफ होम साइंस की निदेशक प्रो. अचला गखर और डीन प्रो. अर्चना सिंह द्वारा प्रदान किए गए।

मॉडल पब्लिक स्कूल के एलकेजी वर्ग के आयुषी, शांभवी, अवीरा, मोहम्मद हुसैन, अल्फ़ाज़, अरबाज़, नैन्सी, यश और रिदम ने विजेता बनकर सबका मन मोह लिया।

इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाएँ भी उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इस प्रकार की गतिविधियों को बाल विकास के लिए आवश्यक बताया।

यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए खेल और सीख का माध्यम बना, बल्कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में भी देखा गया।

#LittleChamps #TinyTotsFun #AmbedkarUniversity #EarlyChildhoodEducation #KidsLearning #AgraEvents #HolisticDevelopment 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form