Agra News: डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में अनुसंधान डिग्री समिति प्रेजेंटेशन जारी

आगरा। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में सत्र 2024-25 के पूर्व पीएचडी अनुसंधान डिग्री समिति प्रेजेंटेशन लगातार चल रहे हैं। इसी कड़ी में आज अनुप्रयुक्त कला तथा चित्रकला और पेंटिंग विषयों के प्रेजेंटेशन आयोजित किए गए।

Faculty evaluating Pre PhD research presentations at Dr. Bhimrao Ambedkar University, Agra

विश्वविद्यालय के अनुसंधान संकायाध्यक्ष प्रोफेसर बी पी सिंह ने बताया कि अब तक कुल 42 विषयों के प्रेजेंटेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। वर्तमान में केवल 6 विषयों के प्रेजेंटेशन शेष हैं, जिन्हें निर्धारित तिथियों पर कराया जाएगा।

प्रेजेंटेशन समिति में प्रदेश और देश के विशेषज्ञ शामिल हैं। समिति को प्रेजेंटेशन के संचालन में सहायक डीन प्रोफेसर अर्चना सिंह, सहायक डीन मोहम्मद हुसैन और पुरुषोत्तम आदि सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

अनुसंधान डिग्री समिति प्रेजेंटेशन का उद्देश्य शोधार्थियों के शोध कार्यों की गुणवत्ता और मौलिकता का मूल्यांकन करना है, ताकि उन्हें पीएचडी डिग्री हेतु उचित मार्गदर्शन और सुझाव प्रदान किए जा सकें। विश्वविद्यालय ने इसे शोध गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और उच्च शिक्षा में अनुसंधान के महत्व को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। 

#ResearchDegreeCommittee #PhDPresentations #AmbedkarUniversityAgra #ArtResearch #PaintingResearch #StudentResearch #HigherEducation #AcademicExcellence #UniversityNews #FacultyGuidance 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form