Agra News : एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों को वर्धमान टेक्सटाइल्स में वेलफेयर ऑफिसर बनने का अवसर

आगरा। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड में एम.एस.डब्ल्यू. चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए वेलफेयर ऑफिसर पद हेतु आयोजित चयन प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। यह चयन प्रक्रिया विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुई, जिसमें उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में अपने कौशल और योग्यता को प्रदर्शित करने का मंच प्राप्त हुआ। संपूर्ण प्रक्रिया समाजकार्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुशवाह के मार्गदर्शन एवं समन्वय में व्यवस्थित रूप से आयोजित की गई।

MSW students attending Welfare Officer interview at Vardhman Textiles Ltd

चयन प्रक्रिया के प्रथम चरण के अंतर्गत 7 जनवरी 2026 को असेसमेंट आयोजित किया गया, जिसमें कुल 38 छात्रों ने प्रतिभाग किया। इस चरण में अभ्यर्थियों की विषय संबंधी समझ, तार्किक क्षमता, व्यवहारिक ज्ञान तथा औद्योगिक वातावरण के प्रति उनकी तैयारी का मूल्यांकन किया गया। असेसमेंट के परिणामस्वरूप 14 छात्रों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।

द्वितीय चरण के रूप में 11 फरवरी 2026 को साक्षात्कार आयोजित हुआ, जिसमें चयनित 14 में से 13 छात्र उपस्थित रहे। साक्षात्कार पैनल में कम्पनी की ओर से असिस्टेंट मैनेजर संदीप शर्मा एवं असिस्टेंट मैनेजर सतीश मेहरा शामिल रहे। पैनल सदस्यों ने प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यक्तित्व, संवाद कौशल, औद्योगिक प्रबंधन की समझ, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान दृष्टिकोण तथा व्यावसायिक प्रतिबद्धता का गहन मूल्यांकन किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर राकेश कुशवाहा ने इस चयन प्रक्रिया को विद्यार्थियों के करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और उपयोगी अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की औद्योगिक चयन प्रक्रियाएं विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यपरिवेश से परिचित कराती हैं तथा उनमें व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं। संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन को अत्यंत प्रेरणादायक बताया और कहा कि इससे विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला है।

#VardhmanTextiles #WelfareOfficer #CampusPlacement2026 #MSWStudents #InterviewProcess #StudentPlacement #CareerOpportunity

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form