Agra News:11th International Yoga Day was celebrated with great pomp in Agra: Lakhs of people in the district practiced yoga on the theme 'Yoga for one earth, one health'

 आगरा में भव्य रूप से संपन्न हुआ 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर जनपद में लाखों लोगों ने किया योगाभ्यास

आगरा:भारत सहित संपूर्ण विश्व में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस "योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ" थीम के साथ बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद आगरा में एकलव्य स्टेडियम में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जयवीर सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। योग तन, मन और आत्मा को संतुलित करता है।" उन्होंने आगे कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ, सतर्क और सक्रिय जीवन की ओर बढ़ा जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी. सिंह बघेल ने दिया संदेश

माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (मत्स्य, पशुपालन, पंचायती राज मंत्रालय) प्रो. एस.पी. सिंह बघेल जी ने आगरा के लालकिला परिसर में योग कर जनमानस को निरोग जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग सिर्फ व्यायाम नहीं, भारत की सांस्कृतिक चेतना और आध्यात्मिक जीवनशैली का प्रतीक है।


न्यायालय परिसर में भी हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा द्वारा प्रभारी न्यायाधीश राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में जनपद न्यायालय परिसर में योग शिविर का आयोजन हुआ।न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता, स्वयंसेवक, मध्यस्थ व कर्मचारीगण ने योग कर स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता जताई।

जिला कारागार एवं केंद्रीय कारागार आगरा में भी योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुए।

सभी तहसीलों, ब्लॉकों और सरकारी कार्यालयों में प्रशिक्षित योगाचार्यों द्वारा विशेष शिविर लगाए गए।




रेलवे मंडल आगरा में भी मनाया गया योग दिवस

मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आगरा छावनी, राजा की मंडी, आगरा किला, मथुरा स्टेशन पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा योगाभ्यास किया गया। एम.पी. सिंह (सीपीएम), श्री प्रनव कुमार (एडीआरएम), एन.पी. सिंह (स्टेशन निदेशक, मथुरा) सहित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


हजारों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

प्रातः 6 बजे प्रारंभ हुए योग सत्र में प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम (आईएएस), जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, विधायक जीएस धर्मेश, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ब्लॉक, तहसील, ग्राम पंचायत, ऐतिहासिक स्थल (लालकिला सहित) एवं पार्कों में नामित योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

योग संस्थाओं का सम्मान

इस अवसर पर क्रीड़ा भारती, पतंजलि योग पीठ, गायत्री परिवार, ब्रह्माकुमारी, आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस, एवं अन्य संस्थाओं को उनके योग जागरूकता में योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
सेल्फी पॉइंट्स भी लगाए गए थे जहाँ नागरिकों ने योगाभ्यास के साथ फोटो भी लीं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का योगदान अविस्मरणीय

आज पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है, और इसका श्रेय भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जाता है। उनके प्रयासों से आज 177 से अधिक देश योग दिवस को अपना चुके हैं।जनपद आगरा में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में "हर घर, हर दिन योग" का संदेश दिया गया ताकि हर नागरिक एक स्वस्थ भारत निर्माण में भागीदार बन सके।


International Yoga Day 2025 Agra

Yoga Day Eklavya Stadium Agra

SP Singh Baghel Yoga Agra Fort

One Earth One Health Yoga Theme

Yoga Day Celebration Uttar Pradesh

Jayveer Singh Yoga Speech

Yoga Events Agra 2025

Yoga Awareness Campaign Agra 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form