आगरा। राज्य मंत्री के.पी. मलिक, वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश के आगरा भ्रमण के दौरान वन विभाग एवं उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आगरा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
राज्य मंत्री के.पी. मलिक ने आगरा भ्रमण के दौरान ताज नेचर वॉक तथा ताज वन क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां विभिन्न वर्षों में कराए गए मियावॉकी वृक्षारोपण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया गया। इसके पश्चात ताजकुंज वन विश्राम भवन, आगरा में वन विभाग और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगरा जनपद में विगत वर्षों में कराए गए वृक्षारोपण कार्यों तथा आगामी वृक्षारोपण वर्ष 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। राज्य मंत्री ने आगरा के फॉरेस्ट कवर में 6.90 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि के लिए संबंधित विभागों और जनसहभागिता की सराहना की तथा वृक्षारोपण के प्रयासों को निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की वर्ष 2021 की रिपोर्ट के अनुसार आगरा का फॉरेस्ट कवर 6.50 प्रतिशत था, जो वर्ष 2023 की रिपोर्ट में बढ़कर 6.82 प्रतिशत हो गया है।
राज्य मंत्री के भ्रमण के दौरान भीमसेन, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक आगरा जोन, राजेश कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आगरा, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आगरा, उप प्रभागीय वनाधिकारी आगरा सहित अन्य वन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
#AgraNews #ForestCover #UPGovernment #EnvironmentProtection #TreePlantation #ClimateAction #ForestDepartment

.jpeg)

.jpeg)