आगरा। थाना एकता पुलिस ने गुतिला–देवरी रोड से ऑटो गैंग की दो महिलाओं सहित ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 77,600 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किए। साथ ही सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट का मामला भी खुलासा हुआ।
आगरा। थाना एकता पुलिस ने गुतिला–देवरी रोड से ऑटो गैंग की दो महिलाओं सहित ऑटो चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 77,600 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किए। साथ ही सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट का मामला भी खुलासा हुआ।
एकता थाना प्रभारी हंसराज भदौरिया ने बताया कि कहरई, शमसाबाद रोड निवासी विनीता पत्नी सौरभ कुमार गौतम ने 5 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जनवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपनी बहन के साथ देवरी रोड, सैमरी मोड़ जा रही थीं। कहरई मोड़ से वह हरे रंग के ऑटो में सवार हुईं, जिसमें पीछे की सीट पर पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं। रास्ते में कहरई गांव के आगे बहन की गले में पहनी सोने की चेन टूटने का बहाना बनाकर पर्स में रखवा दिया गया।
इसके बाद ऑटो चालक ने नगला कली बगीची पर यह कहकर उतार दिया कि आगे दूसरे ऑटो मिल जाएंगे और किराया भी नहीं लिया। दूसरे ऑटो में बैठकर पर्स खोला तो सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब थे। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर थाना एकता पुलिस देवरी–गुतिला रोड पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो की तलाशी लेने पर ऑटो गैंग की दो महिलाएं और ऑटो चालक उल्हास पुत्र मानिकराम निवासी नगला खुशहाल थाना शाहगंज आगरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 77,600 रुपये नगद और घटना में इस्तेमाल ऑटो बरामद किया।
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने 28 जनवरी की घटना को स्वीकार किया है।
#AgraCrime #EktaPolice #AutoGangArrest #StolenJewelryRecovery #CrimeNewsIndia #AgraPoliceAction #CashRecovery