आगरा।दीपावली के दिन यानी 20 अक्टूबर को आगरा मेट्रो ट्रेन सेवाओं में अस्थायी बदलाव किया गया है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसीएल) ने जानकारी दी है कि दीपावली के अवसर पर मेट्रो सेवाएं सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक ही संचालित होंगी। दोनों टर्मिनल स्टेशन ताज ईस्ट गेट और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होगी, जबकि अंतिम ट्रेन शाम 7 बजे चलेगी।
यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए किया गया है। सामान्य दिनों में मेट्रो सेवाएं पहले की तरह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलती रहेंगी।
मेट्रो प्रबंधन का कहना है कि यह निर्णय दीपावली की रात यात्रियों की कम संख्या और सुरक्षा कारणों को देखते हुए लिया गया है। इससे स्टाफ को भी पर्व मनाने का अवसर मिलेगा और ऊर्जा की बचत भी होगी। यूपीएमआरसीएल ने शहरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
#AgraMetro #Diwali2025 #AgraNews #UPMRCL #MetroTimingChange #PublicTransport #AgraUpdates #TodayNewsTrack #DiwaliFestival #BreakingNews